उत्तराखंड विधानसभा में धर्मांतरण पर सख्त कानून बनने पर अनेकों संतों ने कैबीनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया।
1 min read

ऋषिकेश 09 दिसम्बर।
उत्तराखंड विधानसभा में धर्मांतरण पर सख्त कानून बनने पर अनेकों संतों ने कैबीनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का तिलक लगाकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल को संत समाज की ओर से चांदी का राम दरबार भी दिया।
ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम में महामंडलेश्वर महावीर दास जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया है यह देश एवं समाज हेतु बेहद हितकारक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी और मंत्री डॉ अग्रवाल को हम हृदय से धन्यवाद देते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं वे समाज हित में इसी प्रकार से कार्य करते रहें।
महामंडलेश्वर विष्णुदास जी महाराज ने कहा कि जो लोग बल से या कपट से धर्मांतरण करते हैं वह सबसे बड़ा पाप है। उत्तराखंड सरकार ने यह कानून पास करके नया उदाहरण दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री धामी और मंत्री डॉ अग्रवाल को साधुवाद। कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी के दूरदर्शी कदम की सराहना करता हूं।
महामंडलेश्वर श्री दयाराम दास जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के इस कानून से पूरे देश का संत समाज आनंदित और आह्लादित है। धर्मांतरण रोकने के लिए मुख्यमंत्री श्री धामी एक कठोर कानून लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धामी जी ने यह बहुत सुंदर निर्णय लिया है। यह उत्तराखंड सरकार की बहुत अच्छी पहल है।
इस मौके पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को संत समाज की ओर से चांदी का राम दरबार दिया गया। साथ ही अनेको सन्तों ने तिलक लगाकर मंत्री डॉ अग्रवाल का सख्त धर्मांतरण कानून बिल पास करने पर धन्यवाद दिया।
इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री दयाराम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर महावीर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज, महामंडलेश्वर गणेश दास जी महाराज, महंत सुदर्शनाचार्य, महंत अमरदास, सन्त प्रमोददास आदि उपस्थित रहे।
