गीता जयंती के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीराम तपस्थली में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया।
1 min read

ऋषिकेश 05 दिसम्बर।
गीता जयंती के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीराम तपस्थली में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान गीता की एक पुस्तक हर घर रखने का आवाहन किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री दयाराम दास जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
सोमवार को ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सांसारिक मोह के बंधन से मुक्ति दिलाने में प्रतिदिन गीता का पाठ करना बहुत फलदायी माना गया है। उन्होंने कहा कि गीता में इतनी शक्ति है कि कुरुक्षेत्र में जब अर्जुन अपनों को देखकर युद्ध लड़ने से पीछे हट गए थे तो कृष्ण ने गीता के उपदेश देकर उन्हें सही अच्छे और बुरे, पाप-पुण्य का अंतर समझाया। जिसके बाद अर्जुन ने युद्धभूमि में जीत हासिल की थी।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि लोगों के जीवन में श्रीमद्भागवत गीता का महत्वपूर्ण स्थान है। आज सनातन धर्म के प्रति बड़ी संख्या में विदेश से भी जुड़ना चाहते हैं। आज किसी भी अच्छे कार्य पर श्रीमद्भागवत गीता का आयोजन किया जाता है।
डॉ अग्रवाल ने लोगों से अपने घर में गीता पुस्तक रखने का आवाहन क़िया। उन्होंने कहा कि गीता यदि संभव हो सके तो पॉकेट में भी रखें।
इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री दयाराम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर महावीर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज, महामंडलेश्वर गणेश दास जी महाराज आदि लोग मौजूद रहे।
