आमरण अनशन नवें दिन जारी रहा और आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे गुमानीवाला ग्रामसभा की पूर्व प्रधान अनिता असवाल ने दर्जनों साथियों सहित समर्थन दिया ।
1 min read

Rishikesh ,: आज दिनांक 24/11 /2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना का 43वें दिन व आमरण अनशन नवें दिन जारी रहा और आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे गुमानीवाला ग्रामसभा की पूर्व प्रधान अनिता असवाल ने दर्जनों साथियों सहित समर्थन दिया ।
आमरण अनशन पर बैठी नवें दिन सरोजनी थपलियाल व क्रमिक अनशन पर सुरज कुकरेती, राजेश्वरी रावत, कुसुम जोशी बैठे।
धरने को समर्थन देने पहुंची पूर्व प्रधान अनिता असवाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को हुए दो महीने हो चुके हैं फिर भी सरकार अभी तक हमारी बेटी को न्याय नहीं दिला पाई और जिस उत्तराखंड को हमारी माताओं ने हमारे बुजुर्गों ने बनाया आज वही माता आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हो चुके हैं और सरकार से एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिरकार वह वीआईपी है कौन जिसको सरकार द्वारा बचाने का काम किया जा रहा है।
संयोजक मण्डल के सदस्य रविंद्र प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि संघर्ष समिति का धरना इसी तरह निरंतर चलता जाएगा धरने पर तमाम आंदोलनकारियों तमाम वरिष्ठ जन एवं तमाम युवाओं का समर्थन जिस तरह हमारे धरने को मिल रहा है इसे हमें नई ऊर्जा प्राप्त होकर अपने युवा साथियों के लिए अपनी बेटी के हक के लिए सरकार के विरुद्ध सरकार की नीतियों के विरुद्ध लड़ने का काम निरंतर करते रहेंगे।
धरने पर विक्रम भंडारी, शिव प्रसाद जोशी, उषा चौहान, रघुवीर सिंह, सूरज विश्नोई, सावित्री देवी, सूरज नेगी, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, अमरा बिष्ट, जयेंद्र रमोला, संजय सिलस्वाल, प्रवीण जाटव, शकुंतला रावत, विनोद रतूड़ी, हरि राम वर्मा, रामेश चौहान, आकाश दीप, शिवम त्यागी, नौटव भट्ट, अशुतोष डंगवाल, राजकुमार गुप्ता, उषा भंडारी, आर एस भंडारी, सरिता भंडारी, आशा चमोली, कुसुम नेनी, विनोद गैरोला, गीता बिष्ट, सुरेन्द्र नेगी, संगीता, दुर्गावती, आरती, वीर सिंह नेगी, कमलेश शर्मा, हेमा रावल, राधा आदि मौजूद रहे।
