कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन डीडी तिवारी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की
1 min read

ऋषिकेश 13 नवंबर।
क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन डीडी तिवारी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
रविवार को मंत्री डॉ अग्रवाल दिवंगत डीडी तिवारी के आवास पहुंचे। यहां परिजनों के सम्मुख डॉ अग्रवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि दिवंगत तिवारी जी ने सदैव शिक्षक के रूप में बच्चों का उचित मार्गदर्शन किया।
दिवंगत कैप्टन तिवारी को बच्चें अत्यधिक प्रिय थे। आज उनसे शिक्षा लेकर बच्चे देश के बड़े से बड़े संस्थानों में उच्चस्थ पदों पर विराजमान है। उन्होंने कहा कि कैप्टन तिवारी जी व्यक्तित्व के धनी थे। स्वभाव से सरल और मृदुभाषी होने के कारण समाज में उनका दर्जा अव्वल था।
इस मौके पर दिवंगत तिवारी के बड़े पुत्र राजीव तिवारी मौजूद रहे।
