October 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल का हुआ,भव्य स्वागत

1 min read

मुनी की रेती:  टिहरी गढ़वाल भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  राजेश नौटियाल का  मुनी की रेती मंडल व नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा टिहरी जिले  के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर स्वागत किया गया l

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो दायित्व दिया गया है उसका मैं पूर्ण रूप से निर्वहन करुंगा तथा मेरी प्राथमिकता होगी कि मैं संगठन को और अधिक मजबूत करूं, जिसके लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है l

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल,  निवर्तमान जिलाध्यक्ष  विनोद रतूड़ी,  नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी,, सूरज मणि भट्ट, मदन सिंह रावत,, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पूरण सिंह धामंदा त्रिलोक भंडारी, राकेश भट्ट, रविंद्र भंडारी ,रमेश पुंडीर ,जगदीश कंडारी ,अनूप नेगी ,रवि भंडारी, श्रीमती पुष्पा ध्यानी ,श्रीमती इंदिरा आर्य ,श्रीमती मीना  ,आरती चौहान मीन ,अर्जुन , नरेंद्र बिष्ट, भरपूर मंडल अध्यक्ष हर्ष पति आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News