JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 15वें दिन भी अंकिता को याद कर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी

1 min read

ऋषिकेश : आज दिनांक 27/10/ 2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 15वें दिन भी अंकिता को याद कर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी व हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेमचन्द अग्रवाल सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए जारी रहा।

धरने में संयोजक मंडल एवं तमाम सदस्य गणों ने धरने को तेज कर 3 नवंबर से क्रमिक अनशन करने का फेसला लिया साथ ही जन जागरण के लिए पूरे प्रदेश में चिट्ठी भेजने का काम करेंगे।

धरने पर समर्थन देने श्रीनगर से पहुंची सरस्वती देवी ने कहा कि हम नारी जरूर है पर असमर्थ नहीं हमारी बेटी अंकिता भंडारी ने अपने आप को उन दरिंदों के हाथ बेचने से बढ़िया अपने आप को त्यागना ही तय किया मैं सरकार मैं बैठे उन तमाम नुमाइंदे को यह बोलना चाहती हु की तुम्हे सरकार में हम ने बैठाया है और हम ही तुम्हे गिरा सकते है इसलिए तुम ये न समझो की आवाज़ दब जाएगी ये उन मां ओ की आवाज़ है जो नो महीने अपने बच्चे को अपने कोख में पालती है इसीलिए जल्द से जल्द हमारी उतराखंड कि बेटी को न्याय दो।

चन्द्र भूषण शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आज हमारे धरने को 15 दिन हो गए हैं फिर भी न सरकार द्वारा कोई भी संज्ञान लिया गया हम सरकार को जताना चाहते हैं आप चाहे कितने भी बहरे हो जाओ कितने भी हमारी आवाज को दबाओ फिर भी हम अपनी बेटी अपनी बहन अंकिता भंडारी के लिए न्याय मांगते रहेंगे चाहें हमें अपने प्राण भी क्यों न त्याग ना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे और अपनी बेटी के हक के लिए आप जैसी निर्दई सरकार के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे।

धरने में सरस्वती देवी, हेमा रावत,जया डोभाल,बिना बहुगुणा, रामेश्वरी चौहान, भगवती चमोली, अरुणा देवी, उमंग देवरानी, जयेंद्र रमोला, रविंद्र प्रकाश भारद्वाज,संजय सिलस्वाल, राकेश कठेत, प्रवीण जाटव, अरविंद हटवाल, शालू ध्यानी, आशुतोष डंगवाल, विक्रम,भंडारी राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह चौहान,बलवीर सिंह नेगी,सुरेंद्र नेगी करणवीर सिंह नेगी,गुलाब सिंह रावत, एलपी रतूड़ी, शूरवीर सिंह चौहान, विनोद रतूड़ी, चंद्र भूषण शर्मा, हिमांशु रावत, बीना रावत, जनार्दन प्रसाद, धर्म सिंह पवार, विनोद सिंह चौहान, माधव नेगी, मदन सिंह राणा, प्रमिला रावत, आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News