JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

28 अक्टूबर, 2022 को राजकीय इण्टर कालेज चाका, पट्टी क्वीली, तहसील गजा में “वृहद विधिक सेवा शिविर” का आयोजन किया जाएगा।

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 26 अक्टूबर, 2022

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्थान राजकीय इण्टर कालेज चाका, पट्टी क्वीली, तहसील गजा में “वृहद विधिक सेवा शिविर” का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जायेगी। जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवायें भी उपलब्ध करायी जायेगी। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगवाकर सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जायेगी व जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जायेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर में प्रतिभाग करते हुए अनिवार्य रूप से अपने-अपने विभाग का स्टॉल लगवाने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News