JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर नगर के मुख्य बाजारों में पहुंच कर स्थानीय व्यापारियों, खरीददारी करने आए लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

1 min read

ऋषिकेश 23 अक्टूबर।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर नगर के मुख्य बाजारों में पहुंच कर स्थानीय व्यापारियों, खरीददारी करने आए लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट बाजार, मुखर्जी मार्ग हरिद्वार रोड, लक्ष्मण झूला रोड, गोल मार्केट, लाजपत राय मार्ग आदि क्षेत्रों के बाजारों में स्थानीय व्यापारियों, पटाखा व्यापारियों एवं खरीदारी को पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम जानी।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल हैं दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज की शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए स्थानीय लोगों द्वारा हाथ से निर्मित दीप भी खरीदे।

 

 

मंत्री डॉ अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर सभी लोगों के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और उन्नति की भी कामना की। उन्होंने बधाई संदेश देने के दौरान लोगों से स्थानीय उत्पादों को खरीदने की भी अपील की।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने स्टाफ के साथ गोलगप्पे सहित चटपटे व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इस मौके पर मंत्री श्री अग्रवाल जी की धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पवार, जयंत शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, रीना शर्मा, प्रदीप कोहली, बृजेश शर्मा, संजय व्यास, व्यापारी नेता मनोज कालरा, ललित जिंदल, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, रीता गुप्ता, उषा जोशी, सिमरन गाबा, संजय कौशिक, त्रिलोक परमार, रूपेश गुप्ता, विजय बडोनी मस्तु, संजीव सिलस्वाल, दिगंबर नौटियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News