March 13, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मधुबन पर पुनः कब्जे का प्रयास, दो पक्षों की आपसी लड़ाई में कहीं मधुबन वापस खंडहर “दीवान लॉज” में तब्दील ना हो जाए ?

1 min read

मुनी की रेती :  मधुबन आश्रम पर पुनःकब्जे के प्रयास का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया , इससे पूर्व भी आश्रम में कब्जे के प्रयास किए गए थे किंतु उस समय विफलता हाथ लगी ठीक उसी तरह उक्त आश्रम पर अपने को आश्रम का ट्रस्टी बता रहे लोगों ने पुनः कब्जा जमाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन की कोशिश के बाद समझा-बुझाकर सभी लोगों को वापस भेज दिया तथा पूरे घटनाक्रम के बाद मधुबन आश्रम द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है l

ज्ञात रहे कि मधुबन आश्रम से संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है किंतु इसके बावजूद  कब्जे के प्रयास लगातार जारी है , जिसकी वजह यह तो नहीं की वर्तमान में उक्त आश्रम /ट्रस्ट का संचालन कौन कर रहा है ? कौन इस पर कब्जाधारी  हैं ? जिस वजह से लगातार दो बार कब्जे के प्रयास किए जा रहे हैं l

 

बताया जाता है कि गिरगांव चौपाटी स्थित श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर के भक्तों द्वारा जो स्वयं को श्री श्री राधानाथ स्वामी का शिष्य बता रहे थे, द्वारा ऋषिकेश स्थित मधुबन आश्रम में जबरदस्ती कब्जा करने व अशांति का वातावरण पैदा करने के लिए आए थे । जिन्हें पुलिस प्रशासन ने 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आश्रम से खदेड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार  25 से 30 लोगों के साथ आश्रम में जबरदस्ती कब्जा करने पहुंचे थे l

ज्ञात रहे कि यह वह जगह है जो कई वर्षों तक खंडहर रही तथा ” दीवान लॉज ” के नाम से विख्यात थी जो कि बाद में मधुबन आश्रम में तब्दील हो गई तथा अब दो गुटों की लड़ाई में कहीं ऐसा ना हो कि यह जगह फिर खंडहर में तब्दील हो जाए ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News