JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मनमाने शुल्क वसूल रहे नाव संचालक : धाकड़

1 min read

नगर पंचायत स्वर्गाश्म के सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़ ने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को पत्र लिखकर लक्ष्मण झूला के नाव संचालक के विरुद्ध पर्यटकों व स्थानीय लोगों से वोट से आर पार करने के लिए मनमाना शुल्क वसूले जाने की शिकायत की है l

सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़ ने उप जिलाधिकारी यम्केश्वर को लिखे गए पत्र में कहा है कि स्वर्गाश्म क्षेत्र विश्व विख्यात धार्मिक व पर्यटन स्थल है तथा लाखों देसी विदेशी पर्यटक क्षेत्र में आते हैं

सभासद धाकड़ का कहना है कि पर्यटक व स्थानीय लोगों द्वारा इस बाबत मुझसे शिकायत की गई थी और मेरे द्वारा  नाव संचालकों को तय शुल्क से ज्यादा शुल्क वसूलने हेतु आपत्ति दर्ज भी करवा दी गई थी किंतु फिर भी ओवर रेटिंग की शिकायत लगातार आ रही है l

उन्होंने उपजिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर तय शुल्क से ज्यादा वसूले जाने पर नाव संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है l

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News