JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

46वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आज दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन के मौके पर मा. खेल, युवा कल्याण, महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 27 सितम्बर, 2022

46वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आज दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन के मौके पर मा. खेल, युवा कल्याण, महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने से युवा अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने हेतु न्याय पंचायत स्तर पर ही 15 सौ रुपए छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। नरेंद्र नगर के खेल मैदान का विस्तारीकरण किया जाएगा। उन्होंने 01 अक्टूबर से आरंभ हो रहे खेल महाकुंभ में छात्र छात्राओं से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री/क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूलों की कम भागीदारी पर शिक्षा विभाग को इमानदारी से सहयोग एवं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य खेल एवं संस्कृति प्रतिभाओं को उभारना है। उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर करते हुए अभिभावकों, समाजसेवियों एवं अन्य से युवाओं को खेल की ओर रुझान करने में सहयोग की अपील की। खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा महिला वॉलीबॉल मैच जोकि दिल्ली यूनिवर्सिटी एवं अल्मोड़ा की टीम के बीच खेला जा रहा है, खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए मैच में प्रतिभाग किया एवं प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद नगर के अध्यक्ष वह मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले के अंतर्गत लगभग दो दर्जन राज्य अंतर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मेले में सहयोग कर रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व माउंट कार्मेल क्रिश्चियन अकैडमी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गोयल ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी, चंबा शिवानी बिष्ट, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ढालवाला मुनीकीरेती रोशन रतूड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शूरवीर भंडारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार चमोली, उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पालिका सभासद मौजूद रहे।
मेले के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित झांकी प्रदर्शनी में प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय ढलवाला पहले स्थान पर तथा नरेंद्र नगर के शिशु मंदिर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि जूनियर वर्ग में माउंट कार्मेल क्रिश्चियन अकैडमी ने पहला तथा गुरु राम राय पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया झांकी प्रदर्शनी के निर्णयको में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ऋतुराज सिंह नेगी, मदनलाल चमोली एवं उप कोषाधिकारी सुरेंद्र थपलियाल शामिल रहे

28 सितम्बर, कैरम प्रतियोगिता का आयोजन
काल दिनांक 28 सितम्बर, 2022 को रा.इ.का. नरेंद्रनगर मैदान में बैडमिंटन/कैरम प्रतियोगिता का आयोजन/पुरुष एवं महिला बालीवाल ओपन प्रतियोगिता/फुटबॉल ओपन प्रतियोगिता का शुभारम्भ, रात्रि 08ः00 बजे जनपद के विभिन्न माध्यमिक वर्ग के विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा प्रतियोगितात्मक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोजित् किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News