JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर पालिका परिषद चम्बा एवं पुलिस विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध होने के पश्चात छापेमारी की गयी।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 30 अगस्त, 2022

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार के निर्देशन में आज नगर पालिका परिषद चम्बा एवं पुलिस विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध होने के पश्चात छापेमारी की गयी। इस दौरान प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों से 6 किलो प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त की गई तथा पालिका द्वारा 3 चालान किये गये एवं धनराशि 5700/- रुपए का अर्थ दंड वसूल किया गया।


इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका चम्बा शिव कुमार सिंह चौहान, थानाध्यक्ष चंबा पंकज देवरानी, सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह पंवार, लिपिक ओमप्रकाश तिवारी, सुपरवाइजर पवन सेमवाल, गब्बर बिष्ट, अनुज सजवाण, मोहित भंडारी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News