जयेंद्र रमोला के कूड़ा हटाओ , शहर बचाओ अभियान ने बीजेपी को किया चारों खाने चित
1 min read

आजकल ऋषिकेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे व कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला द्वारा कूड़े का मुद्दा उठाए जाने से भाजपा सकते में है कि वह जवाब दे तो क्या दें? उसके पास आजू -बाजू देखने के अलावा कुछ बचा नहीं है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा विशाल रूप धारण कर ले इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि यह मुद्दा जनहित और जन सरोकार से जुड़ा है l
आजकल ऋषिकेश विधानसभा सुर्खियों में है इसका बहुत बड़ा कारण है शहर में गंदगी का प्रकोप कूड़े के ढेर से शहरवासी तंग और परेशान हो चुके हैं और गंदगी से जुड़े मुद्दे पर कोई भी शहरवासी यह नहीं चाहेगा कि उसका शहर गंदा हो, कूड़े के ढेर में बसा हो ,साफ शहर और सुंदर शहर का सपना हर कोई शहर वासी देखना चाहता है और इस मुद्दे को झपट लिया कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने इस मुद्दे को लेकर उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया और उनके दिग्गज नेताओं के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज कर दी और नेताओं की शव यात्रा निकाली ,उधर दूसरी तरफ बीजेपी ने अपना बचाव करते हुए नेताओं के खिलाफ इस तरह के व्यवहार को देखते हुए विपक्षी के विरुद्ध पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दी l
कुछ भी हो मामला आजकल सुर्खियों में है और जिसमें जीत कांग्रेस के पाले में नजर आ रही है क्योंकि जो कांग्रेस ने मुद्दा उठाया है और जनता से जुड़ा है जनता से सरोकार से जुड़ा मुद्दा है और जनता के हित का है और इस मुद्दे पर बीजेपी थी कुछ बोल पाने में असमर्थ नजर आ रही है. और इस मुद्दे की बात की जाए तो कांग्रेस ने बीजेपी को आईना दिखाने का काम किया और इस मुद्दे पर बीजेपी के पास मुंह छुपाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है क्योंकि क्षेत्र में विधायक बीजेपी का है मेयर बीजेपी का है ,और सांसद बीजेपी का है जिससे स्पष्ट है कि इस मामले में बीजेपी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए था किंतु ढाक के तीन पात बीजेपी अपना बचाव कर ले यही उसके लिए काफी होगा l
