JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा 26 अगस्त, 2022 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से स्थान राजकीय इण्टर कालेज पुजारगांव सत्यों, तहसील धनोल्टी विकास खण्ड जौनपुर में “विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 24 अगस्त, 2022

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा 26 अगस्त, 2022 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से स्थान राजकीय इण्टर कालेज पुजारगांव सत्यों, तहसील धनोल्टी विकास खण्ड जौनपुर में “विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जायेगी। जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवायें भी उपलब्ध करायी जायेंगी तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगवाकर सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जायेगी व जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में प्रतिभाग करते हुए अनिवार्य रूप से अपने-अपने विभाग का स्टॉल लगवाने के निर्देश दिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News