14 बीघा, मुनि की रेती देवप्रयाग समाज द्वारा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के असामयिक निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की l
1 min read

मुनी की रेती : मुनी की रेती ,14 बीघा क्षेत्र के देवप्रयाग समाज के लोगों द्वारा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के असामयिक निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन भी रखा l
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि दिनेश कोटीयाल ने कहा कि राजेश अग्रवाल द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य हमेशा याद किए जाते रहेंगे l वरिष्ठ अधिवक्ता रमा वल्लभ भट्ट में स्वर्गीय राजेश अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए देवप्रयाग के लिए गए कार्य की बदौलत राजेश अग्रवाल हमेशा याद रहेंगे
शोक सभाा में अनूप ध्यानी ,अजय बंदोंलिया, संजय बडोला . मनोज भट्ट, नवीन पंचपुरी अरुण भट्ट ,विनोद ध्यानी, रोशन ध्यानी आनंद भट्ट आदि लोगों ने स्वर्गीय राजेश अग्रवाल केे प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्तत की
