February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जनपद में 01 राज्य मार्ग, 01 मुख्य जिला मार्ग तथा 08 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 13 अगस्त, 2022

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से आज अपराह्न 04 बजे की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 01 राज्य मार्ग, 01 मुख्य जिला मार्ग तथा 08 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। लम्बगांव -मोटणा-रजाखेत-घनसाली राज्य मार्ग-69 किमी 02 में वाशआउट है, जिसके सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है तथा मार्ग के वाशआउट होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था लम्बगांव-बिजपुर -पनियाला मोटर मार्ग से कण्डियाल गांव मोटर मार्ग से की गई है। मुख्य जिला मार्ग कैम्पटी-चडोगी किमी. 12,13,14, 15 में मलबा/बोल्डर आने से अवरुद्ध है।
वहीं ग्रामीण मार्गों में लाटा-सीताकोट- भटगांव-लोदस मोटरमार्ग किमी 05 में भू- धंसाव के कारण, दल्ला-भिमलेथ मार्ग किमी. 03,04 में, मुंगराली-कंगसाली मार्ग किमी. 04,05 में तथा थान से डांडा की बेली मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। जबकि झाला-कोटी मोटर मार्ग किमी 01 में, घुत्तू-कांडारगांव मार्ग किमी. 05 में, भरवाकाटल-श्रीपूर मार्ग किमी. 01,02,03 में वाशआउट होने से तथा भावन-साटागाड बैंड-घुत्तू मार्ग किमी. 1.5 में नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग वॉशआउट होने से अवरुद्ध है। सभी अवरूद्ध मार्गों के सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है।
जनपद में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सुचारू है।
जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी दैवीय आपदा/घटना/दुर्घटना/मार्ग अवरुद्ध/क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल के इन दूरभाष नबरों 01376-234793, 01376- 233433, 9456533332, 8126268098, 7465809009, 7983340807 पर की जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News