February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का धागा देश की आन- बान- शान तिरंगे को समर्पित किया गया

1 min read

मुनी की रेती:  प्रेस क्लब मुनी की रेती द्वारा आज भाई बहनों के पवित्र त्यौहार पर देश के राष्ट्रीय झंडे को विधिवत सम्मान के साथ पंडित शुभम बहुगुणा ने मंत्र उच्चारण के साथ  एक रक्षा सूत्र समर्पित किया गया l
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष  सूर्य चंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहनों पवित्रर बंधन का त्यौहार है तथा इस अवसर पर एक रक्षा सूत्र का धागा देश की आन बान शान तिरंगे को समर्पित किया गया उन्होंने रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर सबको बधाई प्रेषित की l
इस अवसर पर प्रेस क्लब सदस्य व अन्य लोग जिसमें देवेंद्र कुमार, आशीष कुकरेती ,शुभम बहुगुणा ,राजेश गुप्ता , गिरीश नेगी, अरनव ,वैभव ,आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News