February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से अपराह्न 04 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 02 राज्य मार्ग व 08 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं,

1 min read

प्रेस विज्ञप्ति-2
सू.वि./टिहरी/दिनांक 03 अगस्त, 2022
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से अपराह्न 04 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 02 राज्य मार्ग व 08 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमंे राज्य मार्ग 77 नरेन्द्रनगर- रानीपोखरी किमी 01 में आज मलवा आने से अवरूद्ध एवं 69 लम्बगांव-मोटणा-रजाखेत-घनसाली मार्ग किमी 2 में वाशआउट है, जिनके सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है। लम्बगांव-मोटणा- रजाखेत-घनसाली मार्ग किमी 2 में वाशआउट होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था लम्बगांव-बिजपुर- पनियाला मोटर मार्ग से कण्डियाल गांव मोटर मार्ग से की गई है। वहीं  ग्रामीण मार्गों में ईठारना- कुखई मोटर मार्ग किमी 06, 07 में 14 जुलाई से, मठियाली-मजियाड़ी मोटर मार्ग किमी. 03,08,13 में, गजा तमियार पसरखेत मोटर मार्ग किमी. 18,19, 20 म, नरेन्द्रनगर से नीर मोटर मार्ग किमी. 14,20 में तथा निगेर खनाना मोटर मार्ग किमी. 2,3,5 में आज प्रातः से मलवा आने से अवरूद्ध हैं, जबकि झाला-कोटी मोटर मार्ग किमी 1 में 24 जुलाई से तथा बूढाकेदार-पिनस्वाड मोटर मार्ग किमी 13 से 18.5 तक 11 जुलाई से मलवा व वॉशआउट से अवरुद्ध है। सभी अवरूद्ध मार्गों के सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है।
जनपद में 02 पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें तहसील गजा के ग्राम सौंप की पेयजल लाईन तथा तहसील टिहरी के ग्राम जड़धारगांव में कुजाजरी नामे तोक में पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त है। वहीं दिनांक 31 जुलाई, 2022 की अतिवृष्टि से तहसील नैनबाग ग्राम बेल के अन्तर्गत बेल सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त है। सभी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन एवं सिंचाई नगर के सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है। जनपद क्षेत्रान्तर्गत विद्युत व्यवस्था सुचारू है।
जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी दैवीय आपदा/घटना/दुर्घटना/मार्ग अवरुद्ध/क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल के इन दूरभाष नबरों 01376-234793, 01376- 233433, 9456533332, 8126268098, 7465809009, 7983340807 पर सम्पर्क कर सकते हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News