जनपद टिहरी गढ़वाल में सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के विभिन्न प्रकरणों/प्रत्यावेदनों के निस्तारण हेतु जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
1 min read
सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 30 जून, 2022
जनपद टिहरी गढ़वाल में सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के विभिन्न प्रकरणों/प्रत्यावेदनों के निस्तारण हेतु जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को क्षेत्रीय सेवारत/सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवारों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मो.नं. 9456554882 मेल आई.डी. [email protected] के संबंध में सूचनाओं का ब्लॉक स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए, संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्रों में इससे संबंधित सूचना बोर्ड पर अंकित करने तथा स्थानीय जनता को जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं।
