November 29, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

देव डोलियों शोभा यात्रा में गढ़वाली-कुमाऊनी लोकगीत, जागर, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों को आयोजन में विशेष स्थान देना।

1 min read

ऋषिकेश। अर्धकुंभ 2027 के अवसर पर देव डोलियों की भव्य विरासतीय शोभायात्रा एवं दिव्य स्नान के आयोजन को लेकर देव डोली विरासतीय शोभायात्रा समिति की बैठक आज बनखंडी में  मदन शर्मा  के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी आयोजन को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने सुझाव एवं विचार रखे।

बैठक में आगामी 15 मार्च 2027 को श्रमिक देव डोलियों के माध्यम से भव्य दिव्य स्नान आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड शासन एवं प्रशासन से विशेष सहयोग और आर्थिक सहायता हेतु प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई—

उत्तराखंड के मंदिरों एवं संबंधित समितियों के देवी-देवताओं का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करना।

युवाओं को अपनी लोक परंपराओं एवं धार्मिक आयोजनों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाना।

गढ़वाली-कुमाऊनी लोकगीत, जागर, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों को आयोजन में विशेष स्थान देना।

देव डोलियों के आवागमन, सुरक्षा, ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना।

आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करना।

लोक संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित करना।

समिति का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और देवभूमि की विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया।

Breaking News