स्वर, लय, ताल का अभाव कही नगर के विकास कार्यो को प्रभावित तो नही कर रहा है
1 min read
(भारत भूषण कुकरेती की रिपोर्ट)
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती में वर्तमान में निर्दलीय अध्यक्ष का कब्जा होना भारतीय जनता पार्टी के ट्रिपल इंजन के प्रभाव को रोकने में सफल ही नही रहा बल्कि नगर का एकतरफा वोट बैंक भाजपा के मुख्यमंत्रियों की फ़ौज ,सांसद, विधायको की मौजूदगी भी अपनी जीत दर्ज कराने में फ़सड्डी साबित हुए ओर कई हजार मतों से निर्दलीय प्रत्याशी ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा के रिपोर्ट कार्ड से भाजपा को चारों खाने चित्त कर दिया।यँहा पर सवाल ये भी है कि जब प्रदेश के सबसे ज्ञानवान, ताकतवर विधायक सुबोध उनियाल का अपना गृह क्षेत्र होने के बाबजूद जिनकी पहचान हर घर पर है ये हालत कैसे ओर क्यो हुए जिसकी भनक विधायक को भी नही लगी।उसका प्रमुख कारण भाजपा में अंतर्कलह खुलकर सामने आया है और भाजपा के कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने परिणामो को बदल कर निर्दलीय प्रत्याशी को भर भर कर मत दिए जिससे स्थानीय मण्डल भाजपा अभी तक नही उभर पाई है।भाजपा के मण्डल अध्यक्ष भगवती काला हर स्तर से पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर रहे है लेकिन आपसी सुर, लय, ताल से मामला अधर में लटका हुआ है।भाजपा के पुराने अधिकतर समर्पित लोग मौन साधे है।
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती बोर्ड का कार्यकाल पौने दो साल का हो रहा है और कार्य प्रगति जो दिखनी चाहिए थी उसका अभाव जनहित में निरन्तर आक्रोश में बदलता दिख रहा है।नगर क्षेत्र में सबसे बुरा हाल सड़को का बना हुआ है बहुत जल्द कुम्भ मेला शुरू होने वाला है।हमारी सीमा से लगा ऋषिकेश नगर निगम में हजारों करोड़ो के कार्य कुम्भ मेले बजट से हो रहे है।जबकि मुनि की रेती को कुम्भ मेले का महत्वपूर्ण क्षेत्र, पार्किंग , धार्मिक होने के बाबजूद क्यों सड़क, बिजली, पानी की सुविधाओं के लिये बजट ना देते हुए नगर पालिका के अधिकारों को निरन्तर कम किया गया है।वैसे भी कुम्भ मेले के नाम पर उत्तर प्रदेश के जमाने से नगर की सभी बदहाल सड़को का निर्माण जनहित में होता आया है।पहली बार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका आधार का खोखला वादा इस नगर के विकास में रोड़ा डालता फिर रहा है।वैसे भी नगर क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस , उक्रांद आदि से जुड़े जन साथ रहते है और नगर के विकास ,जनहित के मुद्दों के लिये सभी परस्पर कार्य करते आये है। सूत्रों के हवाले से जनहित के तमाम सवालों पर आपसी तालमेल का अभाव समस्याओं का मूल कारण बना हुआ है। हद तो तब ज्यादा हो जाती है कि मुख्यमंत्री की सार्वजनिक घोषणा के बाबजूद भी वार्ड नबंर 11 की सड़क निर्माण नही हो पाती है और जनता का लगातार बढ़ता आक्रोश को देखते हुई नगर पालिका हर स्तर पर कोशिश जारी रखती है लेकिन बाबजूद समस्या जस की तस देखकर पालिका अध्यक्ष को मुख्यमंत्री को दुबारा ज्ञापन ओर उनकी घोषणा की यादें ताज़ा करानी पड़ती है तब सरकार अपनी नींद से जागती है और इस सम्बंध में सर्कुलर जारी करती है।
नगर और प्रदेश हित मे बहुत जरूरी है कि सरकार ओर नगर पालिका में बेहत्तर तालमेल, संवाद के फलस्वरूप जनहित के तमाम सराहनीय कार्यो को अमली जामा पहनाया जाना जरूरी है।इसके अभाव में विकास कार्य प्रभावित होंगे और जनता सरकार ओर नगर पालिका को कठघरे में खड़ा कर सवालों की बौछार लगा सकती है।लोकतंत्र में हार जीत के मायने चुनाव लड़ने ओर जितने तक ही है उसके बाद सभी एक है ओर नगर का हर स्तर पर चहुँमुखी विकास हो ऐसा प्रयास सभी को मिलकर करना है। निर्दलीय प्रयाशी का चुनाव जीतना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है जिससे विचलित नही होना चाहिए। इसका आशय ये है कि हमारा लोकतंत्र मजबूत इरादों, शक्तियों के साथ जनता की सशक्त आवाज है।राजनीतिक पार्टियों से बड़ा समाज है जिसके हम महत्वपूर्ण अंग है।अगर इस सोच के साथ पक्ष ओर विपक्ष आगे बढ़े तो बाधा नही अवसर की दिशा में आगे बढ़कर एक स्वस्थ्य महौल का निर्माण कर सकते है। जनहित में इस पहल की नितांत आवश्यकता है।छोटी इकाई नगर पालिका को सार्थक पहल करनी जरूरी है।
