काँग्रेस के वरिष्ठ पूर्व कैबिनेट मंत्री शुरबीर सिंह सजवाण ने वरिष्ठ अधिवक्ता रमाबल्लभ भट्ट से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
1 min read

मुनि की रेती, काँग्रेस के वरिष्ठम नेता एवं पूर्व कबीना मन्त्री ने आज वरिष्ठ एडवोकेट/नोटरी रमाबल्लभ भट्ट के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर माँ कुंजापुरी एवं गङ्गा से शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।
उन्होंने इस अवसर पर श्री भट्ट के पारिवारिक जनों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी जुटाकर उन्हें हर प्रकार से सहयोग देने का वादा किया। श्री सजवाण ने कहा कि उन्हें चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिये उन्हें रात्रि हिमालियन अस्पताल जाना पड़ रहा है जिससे उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ओर रात्रि को 3 बजे तक घर वापस आना पड़ रहा है ।इस परेशानी को देखते हुये जब उन्होंने घर स्वयं देखा है और तखलीफे खुद देखी है तो वो हिमालियन के अध्यक्ष डॉक्टर विजय धस्माना को अवगत कराकर उन्हें 11 बजे का समय चिकित्सा के लिये निर्धारित किये जाने को लेकर प्रयास करेंगे। इस दौरान सजवाण के साथ जिला टिहरी के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, नगर अध्यक्ष अनिल रावत, पी सी सी के सदस्य नन्दन टोडरिया मौजूद रहे।उल्लेखनीय ये भी है कि इस बार काँग्रेस शुरबीर सिंह सजवाण को टिकट देकर दाव खेल सकती है दूसरे नम्बर पर उत्तम सिंह असवाल भी टिकट पाने की दौड़ में शामिल है।
अधिवक्ता रमाबल्लभ भट्ट से शुरबीर सिंह सजवाण की मुलाकात का असर भट्ट के चेहरे पर साफ साफ नजर आया और उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उनकी कुशल क्षेम लेने वाले उनकी महत्वपूर्ण धरोहर है।उनसे मुलाकात करने वालो में प्रेस क्लब मुनि की रेती सजंय बडोला, उपाध्यक्ष भारत भूषण कुकरेती ओर देवप्रयाग टाइम के सम्पादक गिरीश भट्ट सहित भट्ट जी के अनेक परिवारिक जन मौजूद रहे।
