भारत स्काउट गाईड के 5 दिवसीय स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन रैली निकालकर छात्रों को शपथ दिलाई गयी।
1 min read

मुनि की रेती, भारत स्काउड गाईड टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में 5 दिवसीय तृतीय सोपान जिला स्तरीय स्वच्छता जागरूक रैली के अंतर्गत आज दूसरे दिन रैली निकालकर गङ्गा तट पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बी पी भट्ट ने छात्रों और भारत स्काउड से जुड़े लोगों को शपथ दिलाई।
इस रैली के समापन अवसर पर गङ्गा तट पर ई ओ बी पी भट्ट ने स्वच्छता का सुंदर महौल अपने घर, गली, नगर ओर प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर करने का आव्हान किया।उन्होंने कहा कि स्वच्छता से हम आरोग्यता को प्राप्त कर सकते है। विदेशों में स्वच्छता का पालन हर किसी के लिये जरूरी है उसका उल्लंघन करने पर उसको दण्ड मिलता है। बच्चों को जागरूकता फैलाने के लिये उन्हें स्वच्छता का प्रचार प्रसार करने के लिये शपथ प्रदान की गई।
इस अवसर पर जनपद टिहरी के स्काउड समन्वयक रामकृष्ण पोखरियाल ने भारत स्काउड गाइड के 5 दिवसीय स्वच्छता के तृतीय सोपान की जानकारी देते हुये कहा कि बच्चों में एक सुधारात्मक पहल के लिये ये कार्यक्रम बहुत उपयोगी है।उन्होंने समस्त भारत स्काउड गाईड परिवार, नगर पालिका परिषद के ई ओ बी पी भट्ट, अनुराधा गोयल, सभासद अजय रमोला जितेंद्र सजवाण सहित अन्य कर्मियों के साथ प्रेस क्लब मुनि की रेती के अध्यक्ष को सम्मान प्रदान करते हुए भारत स्काउड गाइड परिवार का हिस्सा बनाकर स्वागत सत्कार किया। जनपद से आये समस्त स्काउड बच्चों की टीम ने जबरदस्त नारेबाजी ओर ताली बजाकर गङ्गा तट पर आए तमाम सैलानियों को अपने सन्देश से जागरूक किया।
इस अवसर पर निकाले गए रैली के दूसरे दिन गङ्गा तट पर आयोजित गोष्ठी में बी एल यादव, एम एल शाह, सी एस राणा,वी के उपाध्याय, आर के रतूड़ी, अंजू रानी शर्मा,अनुरागी गौड़, दिव्या नौटियाल, भगवती प्रसाद, सतीश कुमार,नीरज कुमार, दिनेश सहित भारत स्काउड के सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद रही।बच्चों को सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था पानी, जूस, बिस्कुट आदि की व्यबस्था नगर पालिका परिषद की ओर से की गई।
