ऋषिकेश धार्मिक ,योग और सनातन धर्म प्रेमियों की तप स्थली-मेयर शम्भू पासवान
1 min read
ऋ
मुनि की रेती, माँ भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला मंचन के तीसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ ऋषिकेश के मेयर शम्भू पासवान,नगर के शिक्षाविद्द ओर उत्तराखण्ड कॉपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष चिंतामणी सेमवाल, सचिव एस एस राणा, मदन शर्मा , बृजपाल राणा ने सँयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मेयर शम्भू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश प्राचीन समय से सनातन धर्म, अध्यात्म और योग के साथ तीर्थस्थली के रूप में देश विदेश के लोगो का प्रमुख केंद्र रहा है और ये भूमि देवस्थली के रूप में जँहा कण कण में देवताओं का वास है।
उन्होंने कहा कि वो रामलीला श्रोताओं के बीच बाधक नही बनेंगे लेकिन उनकी रामभक्तो से अपेक्षा रहेगी कि इस विशाल रामलीला मन्चन में अवश्य सहयोग करे और भगवान लीला के संदेशों को सीखकर आने वाले भविष्य को प्रेणा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रामलीला आयोजन समिति ने मुख्य एवम विशिष्ठ अतिथियों को दुपट्टा, शाल सहित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आज रामलीला मन्चन में पुष्पवाटिका ,धनुषयज्ञ ओर रामविवाह का सुंदर चित्रण किया गया ।धनुषयज्ञ में श्रोताओं के मनोरंजन के लिये आये देश विदेश के राजाओं ने अपनी कला से वाहवाही लूटी। संतरी के रूप में रामकृष्ण पोखरियाल ने राजाओं का परिचय जानकर प्रोटोकाल का ख्याल रखकर उनके बैठने, भोजन एवम आवासीय व्यवस्था का प्रबन्ध कर श्रृंगार एवम रोमांच का भाव बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
आज तीसरे दिन की रामलीला मन्चन की व्यवस्था को अमली जामा पहनाने में प्रमोद पुंडीर, अनिल राणा, राजेश रावत,सूरत सिंह जेठूरी, सुधीर रावत, इंद्रपाल चौहान, राकेश राणा, सरिता बडोनी, दीपा भट्ट, कुसुम भट्ट, रंजना प्रंदियाल(डबराल), शाकम्भरी देवी सहित सरंक्षक मण्डल में कमल सिंह राणा, घनश्याम नौटियाल,, रमेश चन्द्र पैन्यूली ,रामकृष्ण पोखरियाल , कर्ण सिंह बर्तवाल निर्देशक विमल बडोनी के कुशल नेतृत्व में रामलीला का मंचन जारी रहा मंच का संचालन रामकृष्ण पोखरियाल, राजेश रावत, सहित विमल बडोनी से कुशलता से किया। रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी विवेक बडोनी ने अवगत कराया है कि समिति का प्रयास स्थानीय कलाकारों को उनकी प्रतिभा के लिये मंच प्रदान कर उनकी कला को निखारना है ।
