श्री राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध एवं विश्वामित्र लीला का भव्य मंचन
1 min read

श्री राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध एवं विश्वामित्र लीला!!!
माँ गंगा रामलीला समिति (रजि.), चौदह बीघा, मुनिकीरेती द्वारा आयोजित पंचम भव्य एवं दिव्य श्री रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस की पावन बेला पर समिति के संरक्षक महंत मनोज प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजलवान ने बतौर मुख्य अतिथि श्री गणेश वंदना के साथ आज के कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के साथ साथ उनके बोर्ड सदस्य एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला एवं उनकी टीम साक्षी बने।जिसमें आज श्री राम जन्म,सीता जन्म, विश्वामित्र लीला,ताडिका वध,सुबाहु वध,अहिल्या उद्धार की लीला का भव्य मंचन किया गया।
प्रभु श्री राम जन्म की दिव्य लीला ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अयोध्या में प्रभु श्री राम के जन्म से खुशियाँ छा गईं, वहीं मिथिला में माता सीता के प्राकट्य ने धरती को धन्य किया। महर्षि विश्वामित्र के साथ वन गमन करते हुए प्रभु श्री राम ने ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों को भयमुक्त किया और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। इन दिव्य लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भक्ति, साहस, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से लेकर उसे सफल स्वरूप प्रदान करने में माँ गंगा रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप परमार, मुख्य सलाहकार देवेंद्र दत्त जोशी, अध्यात्म गुरु दिनेश सेमल्टी ,सलाहकार मनोज मलासी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष उनियाल, उपाध्यक्ष प्रदीप सकलानी, महासचिव अनिल बडोनी, सचिव डॉ. मनीष भट्ट, कोषाध्यक्ष जितेंद्र उनियाल, संगठन मंत्री संजय पांजा, विधि सलाहकार विकास उपाध्याय एवं मंत्री गंगा रावत सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
