October 6, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली 66वीं श्री रामलीला के शुभारंभ समारोह को लेकर कमेटी के सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल से भेंट कर, उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

1 min read

 

ऋषिकेश : 6 अक्टूबर 2026

 

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली 66वीं श्री रामलीला के शुभारंभ समारोह को लेकर कमेटी के अध्यक्ष अशोक थापा के साथ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल से भेंट कर उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

 

इस अवसर पर पार्षद जितेंद्र पाल पाठी एवं सिमरन अमित उप्पल सहित श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। 7 अक्टूबर को विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर 66वीं श्री रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

 

श्री रामलीला मंचन का आयोजन 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्री रामलीला ग्राउंड, बनखंडी, ऋषिकेश में किया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष अशोक थापा, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह पाल एवं महामंत्री योगेश कालड़ा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। कमेटी में हर्ष पाल, अनुज कुमार एवं रवि कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

महिला मंडल की भी रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

श्री रामलीला आयोजन में महिला मंडल की भी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। महिला मंडल की अध्यक्षा सारिका त्यागी, महामंत्री शिवानी पाल, कोषाध्यक्ष सोनिया कालड़ा एवं प्रचार मंत्री दिव्या पाल पाठी आयोजन की व्यवस्थाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।

 

वहीं उपाध्यक्ष के रूप में तानिया पाल, श्रीमती गायत्री पाल एवं काजल पाल तथा मंत्री के रूप में श्रीमती पायल वर्मा, श्रीमती बबली पाल, श्रीमती बेबी पाल, श्रीमती वर्षा पाल, श्रीमती सोनिया पाल एवं श्रीमती रोशनी पाल सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं।

 

कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि श्री रामलीला ऋषिकेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सत्य एवं धर्म का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना भी है।

 

कमेटी ने समस्त ऋषिकेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला ग्राउंड, बनखंडी पहुंचकर रामलीला मंचन का आनंद लेने तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

You may have missed

Breaking News