राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और रिक्त पदो को लेकर युवा कांग्रेस ऋषिकेश ने चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
1 min read

15 दिन का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
ऋषिकेश, 06 अक्टूबर 2026।
राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार एवं मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस, ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष और पदाकारियों द्वारा आज चिकित्सा अधीक्षक, एस.पी.एस. राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में अस्पताल में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी, ICU में पर्याप्त मानव संसाधन का अभाव, OPD एवं बिलिंग काउंटर पर भीड़, दवा वितरण व्यवस्था, जांच सुविधाओं तथा 24×7 आपातकालीन सेवाओं सहित मरीजों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
युवा कांग्रेस ने अस्पताल प्रशासन से 11 प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, ICU में पर्याप्त डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ, 24×7 इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करना, अल्ट्रासाउंड एवं X-Ray की नियमित सुविधा, OPD व बिलिंग काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिला एवं स्त्री रोग सेवाओं में सुधार, अस्पताल की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था तथा मरीजों एवं तीमारदारों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय जैसी मांगें शामिल हैं।
15 दिन का अल्टीमेटम
युवा कांग्रेस ने प्रशासन को 15 दिन का स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर अस्पताल की व्यवस्थाओं में ठोस एवं प्रभावी सुधार नहीं किया गया, तो भारतीय युवा कांग्रेस ऋषिकेश द्वारा चरणबद्ध आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में आंदोलन की स्थिति में संबंधित विभाग/प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया है।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मौजूद रहे— रवि थापा — विधानसभा अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस, सौरव वर्मा — पूर्व प्रदेश सचिव विशाल स्नेह — जिला उपाध्यक्ष हिमांशु कश्यप — ब्लॉक अध्यक्ष निशांत बागरी — विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक बंसल — विधानसभा उपाध्यक्ष,आशीष चौहान — विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष राजभर — विधानसभा महासचिवजतिन चौधरी — विधानसभा महासचिव विनीत सेमल्टी — विधानसभा महासचिव
सागर कोयल — विधानसभा महासचिव अभिषेक राम — विधानसभा सचिव,सिद्धार्थ सिंह,राहुल सहानी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भ
