September 29, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा उलटफेर ,वैभव रावत ने 43 वोट से जीता अध्यक्ष पद, सचिव पद पर रेहान बन्दोंलिया की रिकॉर्ड जीत

1 min read

ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने छात्र राजनीति के समीकरणों को चौंका दिया। अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर करते हुए वैभव रावत ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) प्रत्याशी प्रियांश कुमाई को 43 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

अध्यक्ष पद का मुकाबला चुनाव से पहले ही खासा चर्चित रहा। एक ओर प्रियांश कुमाई के समर्थन में भाजपा विधायक समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी, तो दूसरी ओर वैभव रावत के समर्थन में विपक्षी खेमे के नेताओं और समर्थकों ने जोरदार लामबंदी की। ऐसे में अध्यक्ष पद का परिणाम परिसर की छात्र राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वैभव रावत की जीत के साथ ही अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी की हार ने चुनावी समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

सचिव पद पर रेहान बन्दोंलिया की रिकॉर्ड जीत

वहीं सचिव पद पर रेहान बन्दोंलिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी अखिल गुलियान को 532 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। सचिव पद पर रेहान की यह जीत चुनाव के सबसे बड़े अंतर वाली जीतों में रही।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर निकिता प्रजापति और सहसचिव पद पर कशिश राजपूत ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि कोठियाल निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुनाल नेगी ने जीत दर्ज की।

छात्रसंघ चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अध्यक्ष पद के नतीजे ने जहां चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया, वहीं सचिव पद पर रेहान बन्दोंलिया की बड़ी जीत भी पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Breaking News