September 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

18 करोड़ रुपये की लागत एवं माया कुंड क्षेत्र में करीब 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।

1 min read

ऋषिकेश : 27 सितंबर 2026

ऋषिकेश शहर में अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे सड़क निर्माण एवं अवस्थापना विकास कार्यों के क्रम में माया कुंड क्षेत्र में करीब 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का फूल-मालाओं एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शहर में सड़क एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पिछले दिनों की गई घोषणा के क्रम में अवस्थापना विकास निधि के माध्यम से शहरभर में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जा रहा है। माया कुंड क्षेत्र में निर्मित इन सड़कों से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, पार्षद माधवी गुप्ता, पार्षद अजय दास, एम.एस. ढौंडियाल, उषा मंडल, अमित कुमार, गोपाल शर्मा, पी.के. श्रीवास्तव, जितेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories

Breaking News