इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए महिलाओं ने घर-घर जाकर धन एकत्रित किया
1 min read

इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए क्षेत्र की महिलाओं ने मानवीय पहल करते हुए घर-घर जाकर चंदा एकत्र किया। महिलाओं ने कुल 1 लाख 8 हजार 624 रुपये की धनराशि जुटाई।
एकत्रित धनराशि इंद्रमणि नौटियाल की बेटी दीपिका नौटियाल को उनके गांव गुरुसाड़ा जाकर सौंपी गई। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य संकट की इस घड़ी में नौटियाल परिवार के साथ खड़े होकर सहयोग करना है।
चंदा एकत्र करने में सीमा बिजल्वाण, शशि तोपवाल, निर्मला बिजल्वाण, सरिता चौहान, अनिला पोखरियाल और आरती चौहान सहित अन्य महिलाओं ने सहयोग किया।
