August 15, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राष्ट्रीय पर्वो पर हम सब देश भक्ति का अंग बने ओर अपने कर्तव्य बोध को समझे: नीलम बिजल्वाण

1 min read

देश की आन , बान, शान आजादी के 80 वे तिरँगा उत्सव को भव्य, दिव्य ओर नव्य उत्साह के साथ मनाया

मुनिकी रेती, नगर पालिका परिषद मुनि क रेती-ढालवाला के तत्वाधान में आज स्वतंत्रता के 80 वें उत्सव को सामूहिक ध्वजारोहण समारोह को पालिका पार्क में भव्य , दिव्य ओर नव्य तरीके से देश भक्ति के नारों ओर राष्ट्र भक्ति के गीतों के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिव्य जीवन संघ के स्वामी अश्वेतानन्द जी महाराज, पूर्व पालिका अध्यक्ष महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य एवं वर्तमान परिषद अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने सामूहिक ध्वजारोहण कर अपने ज्ञात एवम अज्ञात वीर बलिदानियों को अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।
देश भक्ति के इस राष्ट्रीय पर्व पर स्वामी अश्वेतानन्द महाराज ने कहा कि रामसेतु के दौरान गिलहरी का त्याग का फल उसको भगवान राम से साक्षत प्राप्त हुआ किंतु आज हमें भी बून्द बून्द से सागर का निर्माण कर राष्ट्र ओर प्रदेश को खुशहाल बनाना है। हमारा नगर हर क्षेत्र में उन्नति और अपनी योग, अध्यात्म की पहचान बनाकर एक सन्देश पूरे विश्व को देकर अपना पुरातन महत्व बनाये हुए नए नए आयामो पर कार्य कर रहा है।पर्यटन, ऊर्जा, पानी, स्वच्छता, पर्यावरण का अपार खजाना यँहा पर पर्यटकों को लुभाने को है।देश को निरन्तर अग्रणीय गति मिले इसके लिये हर वर्ग को आगे आकर बिना किसी भेदभाव के कार्यशील रहना चाहिए। महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य ने देश के तमाम बलिदानियों को स्मरण कर उनके संकल्प को आगे बढ़ाने के लिये युवा शक्ति, मातृ शक्ति का आह्वान किया।देश और प्रदेश की खुशहाली में सियासत नही बल्कि हम एक है, हम नेक है कि भावना उन्नति का मार्ग प्रस्थत करेगी। वरिष्ठ एडवोकेट एवम नोटरी रमाबल्लभ भट्ट ने देश की स्वतंत्रता के तमाम वीर बलिदानियों के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुई उनके निःस्वार्थ देश भक्ति को वन्दन करते हुई उनके जीवन की आहुति का परिणाम हम खुली हवा और आजादी के रूप में देख रहे है।हर व्यक्ति की देश के प्रति,प्रदेश एवम नगर, गांव के प्रति दायित्व है जिन्हें हम जरूर सम्मान के साथ देश हित मे करे। इस बारे में कहने को बहुत कुछ लेकिन समय की मर्यादा है तो सभी का स्मरण, वन्दन, चन्दन कर देश खुशहाल बने इस दिशा में युवा आगे आये और नेतृत्व करें।
इस अवसर पर राजकीय सेवा पेंशनर संगठन के श्री चौहान ने सारगर्भित शब्दो मे अपनी बात रखकर सभी शहीदों को नमन करते हुये अपनी श्रदांजली अर्पित की।उन्होंने कहा राष्ट्रभक्ति का जज्बा हर व्यक्ति, युवा में जरूरी है।भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष भगवती प्रसाद रतूड़ी ने समय की मर्यादा का ख्याल रखते हुए कहा कि हमारा क्षेत्र बहुत बड़ा है और इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भागेदारी कम दिख रही है जो चिंता का विषय है।पिछले वर्ष भी उन्होंने इस बारे में ध्यान दिलाया था जबकि सभासद भी कार्यक्रम से गायब देखे गए।इस बार भी सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्ण सभासद मौजूद नही रहे। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में ऊर्जावान क्रेजी संगठन के अध्यक्ष मनीष डिमरी ने देश भक्ति का गीत गाकर पूरे माहौल को क्रांतिकारी बना दिया और सियासत पर चोट ,राष्ट्र प्रथम की भावना को लय, तालों से जोड़कर हर किसी को अपने दायित्व का बोध करा सभी को शुभकामनाये दी।
इस पावन पर्व पर वार्ड नम्बर 8 की सभासद स्वाती पोखरियाल ने सीधे शिक्षक और सियासत को जोड़कर देश की आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस की अनन्त शुभकामनाये अर्पित की।उन्होंने कहा कि अभी जंतर मंतर पर एक आंदोलन जेन जी के माध्यम से चला उस बारे में सीधा श्रोताओं से प्रश्न कर उनसे उत्तर जानना चाहा।इस सम्बंध में सुरेन्द्र सिंह भण्डारी यू के डी में कहा कि अहंकार का दमन होकर GenZ को उसका हक मिलना चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर भारतीय युवाओं के प्रति अपना नजरिया व्यक्त किया है।किंतु देश विरोधी मानसिकता का भी अंत करना युवा वर्ग का दायित्व है। वार्ड नम्बर 6 की सदस्या बबिता रमोला ने माहौल को परखते हुए भयानक गर्मी को नरमी प्रदान कर देश भक्ति ये वतन, ये वतन…देश भक्ति का गीत गाकर पूरे पण्डाल की वाहवाही लूटी जब उन्होंने दिल दिया है जान भी देंगे तो उन पुरातन वीर बलिदानियों की यादें ताज़ा हो गयी और उनके वन्दन, अभिन्नदन में कुछ लोगो की अश्रु धारा भी बहती दिखी। श्रीमती रमोला ने कहा कि नगर का विकास निरन्तर आगे बढ़े इसके लिये हम प्रयासरत है लेकिन जनसहयोग भी बहुत जरूरी है।
इस राष्ट्रीय पर्व पर नगर पालिका अध्यक्षा नीलम बिजल्वाण ने कहा कि इस कार्यक्रम में हमने 300 निमन्त्रण पत्र वितरण कराए लेकिन संख्या बल कम होने का मलाल है ।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्वो पर हम सब देश भक्ति का अंग बने ओर अपने कर्तव्य बोध को समझे।उन्होंने कहा कि आज हमने 150 साल पुराने बंदेमातरम गीत को 80 सालों के बाद पहली बार लालकिले की प्राचीर से गाकर एक स्वर्णिम इतिहास लिख डालकर हर भारतीय वासी का सम्मान/संकल्प का कार्य किया है।नगर की प्रगति में जनता का सहयोग जरूरी है।इस राष्ट्रीय पर्व पर पालिका परिषद के निष्ठावान कर्मियों को प्रशस्ति पत्र सहित गिफ्ट प्रदान किये गए साथ ही सभासदो को भी सम्मानित कर उन्हें गिफ्ट आदि अध्यक्ष ने वितरित किये जिसमे ई ओ बद्री भट्ट ने भी अध्यक्ष के साथ मिलकर अपने कर्मचारियों का सम्मान किया।
इस राष्ट्रीय पर्व में पालिका के विनोद खण्डूरी, विनोद सकलानी,सचिन रस्तोगी,लक्ष्मण भण्डारी, निशा नेगी, रेखा पैन्यूली, अजय रमोला, सूरज बलोनी, किशन भट्ट, विक्की, ज्योति उनियाल, अर्चना बिजल्वाण,विमला बडोला, मधु असवाल, प्रदीप बडोला, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला, सुदीप पँचभैया, राज्य सेनानी मंच के सरंक्षक एवम वरिष्ठ पत्रकार भारत भूषण कुकरेती,महन्त सरविन्दर सहित नगर पालिका परिषद के तमाम कर्मचारी सहित भारी संख्या में प्रबुध्द जन शामिल रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन अधिशासी अधिकारी बद्री भट्ट ने बड़े अनुशासित ढंग से सम्पन्न किया।

Breaking News