August 30, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने योग दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

1 min read

 

ऋषिकेश : 19 जून 2026

 

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

 

बैठक के दौरान “12 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के तहत प्रदेश भर में चल रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए तथा कार्यक्रमों को सफल बनाया जाए।

 

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, सरदार भानु प्रताप, गुड्डी कलुड़ा, चंदू यादव, अविनाश भारद्वाज, राहुल दिवाकर, सौरभ गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News