माँ सुरकण्डा देव डोली के उपासक आचार्य अजय बिजल्वाण को जन्मदिवस की प्रेस क्लब मुनि की रेती ने शुभकामनाये दी।
1 min read

मुनि की रेती, प्रेस क्लब मुनि की रेती द्वारा मां सुरकण्डा देव डोली के उपासक आचार्य अजय बिजल्वाण को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दिव्य दरबार मे शुभकामनाये ओर बधाई प्रेषित कर उन्हें हर क्षेत्र में उन्नति, यश और ऊर्जा सहित आरोग्य होने की प्रार्थना जगत जननी से की।
इस शुभ अवसर पर क्लब ने उन्हें फूल गुच्छ प्रदान कर अपनी शुभेच्छा अर्पित की।क्लब के अध्यक्ष सूर्य चन्द्र चौहान, महासचिव सजंय बडोला, सुदीप पँचभैया, भारत भूषण कुकरेती सहित वरिष्ठ एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट मौजूद रहे इस अवसर पर देव डोली के अनेक भक्त मण्डली की अपने गुरु के प्रति श्रदा ओर विश्वास का भाव भक्तिमय सत्य, प्रेम ,करुणा के रूप में पाया। आचार्य अजय बिजल्वाण ने प्रेस क्लब के तमाम सदस्यों को माँ की चुनरी लाल लाल ओढ़कर सम्मानित किया।
