आईटीआई मुनिकीरेती ने महिलाओ को स्विंग टेक्नोलाजी ट्रेड की जानकारी दी
1 min read

बीस बीघा ऋषिकेश. आईटीआई मुनिकीरेती द्वारा बीस बीघा बापूग्राम स्थित फिटनेस हेल्थ सेंटर मे प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओ को स्विंग टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार करने व स्वावलम्बी बनने के लिये प्रेरित किया हेल्थ सेंटर की संचालिका नीतू चौधरी ने कहा कि आज एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग एवं अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण की भी अति आवश्यकता हैं कार्यशाला को आईटीआई के प्रधानाचार्य स्वराज सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्विंग टेक्नोलोजी व्यवसाय के प्रशिक्षण के बाद युवा स्वरोजगार,स्थानीय उद्यमो, देश विदेशो,निजी व सरकारी क्षेत्रों में नौकरियां पा सकते हैं. आज के समय में शैक्षिक योग्यता के साथ साथ तकनीकी प्रशिक्षण भी उचित भविष्य के लिए अति आवश्यक है.
इस अवसर पर कार्यदेशक राजेश तोमर एवं ट्रेड अनुदेशक रेखा सेमल्टी द्वारा महिलाओ को स्विंग टेक्नोलॉजी के तकनीकी प्रशिक्षण के बारे में बारीकी से जानकारियां दी गयीं. कार्यशाला में नीलम, मालती, रश्मि, दलजीत कौर, पूजा, कुसुम, सुनीता कुसुम लता, हन्नी, पूनम, सुनीता, ममता भंडारी, बबीता आदि महिलाये उपस्थित थी .
