August 30, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर में दिनांक 9 जून 2026 को मतदान पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संपन्न कराया जाएगा

1 min read

 

टिहरी गढ़वाल, 7 जून 2026 (सू.वि.)

 

जिला निर्वाचन कार्यालय टिहरी गढ़वाल द्वारा अवगत कराया गया है कि नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर में दिनांक 9 जून 2026 को मतदान पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

 

दिनांक 8 जून 2026 को मतदान कार्मिकों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण कर उन्हें निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि समस्त रिटर्निंग अधिकारी एवं संबंधित नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

 

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के क्रम में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि दिनांक 7 जून 2026 को अपराह्न 5:00 बजे के पश्चात सभी प्रकार का प्रचार-प्रसार पूर्ण रूप से समाप्त हो जाए। इसके बाद किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री का प्रदर्शन न किया जाए।

 

 

Breaking News