JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं “वृक्ष मानव” के नाम से विख्यात स्वर्गीय विश्वेश्वर दत्त सकलानी की धर्मपत्नी श्रीमती भगवती देवी सकलानी का निधन हो गया।

1 min read

 

 

टिहरी गढ़वाल, 7 जून 2026 (सू.वि.)

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं “वृक्ष मानव” के नाम से विख्यात स्वर्गीय विश्वेश्वर दत्त सकलानी की धर्मपत्नी श्रीमती भगवती देवी सकलानी का आज रविवार प्रातः लगभग 7:00 बजे निधन हो गया। वह लगभग 85 वर्ष की थी।

 

स्वर्गीय सकलानी दम्पती के पुत्र संतोष स्वरूप सकलानी ने बताया कि उनकी माताजी का निधन महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में आज सुबह लगभग सात बजे हुआ । उनका एक माह से पांव के फेक्चर संबंधी इलाज गतिमान था।

श्रीमती भगवती देवी सकलानी अपने पीछे चार पुत्र, बहुएँ, पोते-पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से सकलाना क्षेत्र सहित समूचे जनपद में शोक की लहर व्याप्त है।

 

स्वर्गीय विश्वेश्वर दत्त सकलानी पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के कारण “वृक्ष मानव” के नाम से देश-विदेश में प्रसिद्ध रहे हैं। उनके परिवार का सामाजिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

श्रीमती भगवती देवी सकलानी का अंतिम संस्कार सोमवार प्रातः ऋषिकेश स्थित पूर्णानन्द घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के अवसर पर उप जिलाधिकारी अथवा तहसीलदार की उपस्थिति सुनिश्चित रहेगी।

 

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड शासन के वर्ष 2011 के शासनादेश के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं के निधन पर भी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने तथा अंतिम संस्कार हेतु अनुदान राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

 

 

You may have missed

Breaking News