JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

1 min read

 

ऋषिकेश : 24 मई 2026

 

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल उनके आवास पर ही शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का बधाई देने हेतु ताँता लगा रहा।

 

इसके उपरांत डॉ. अग्रवाल ने वीरभद्र मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात कुष्ठ आश्रम में पौधारोपण एवं जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। ट्रांजिट कैंप में शीतल पेय वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में गढ़ सेवा संस्थान द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया।

 

दोपहर में होटल विलाना में भाजपा जिला ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं द्वारा सूक्ष्म जलपान, केक कटिंग एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद दुर्गा मंदिर में जलपान वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

श्यामपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया (दसवीं 6 एंव बारहवीं 54) तथा भोजन व्यवस्था में भी सहभागिता की गई। इसके अतिरिक्त व्यापारियों के साथ बैठक कर उनके सुझावों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई।

 

सांयकाल त्रिवेणी घाट पर युवा मोर्चा द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके पश्चात गंगा आरती में सहभागिता की गई। तत्पश्चात साईं मंदिर में आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा डॉ. अग्रवाल का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

 

डॉ. अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

 

सभी कार्यक्रमों के दौरान ऋषिकेश भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी,वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम टुटेजा, व्यापारी नेता केके लाम्बा, प्रदीप कोहली, अनिरुद्ध शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, सुमित पवार, राजपाल ठाकुर, पुनीता भंडारी, वंदना स्वामी, ममता नयाल, पिंकी धस्माना, आदि कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता मौजूद रही

You may have missed

Breaking News