JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

*स्वामी समर्पण आश्रम के निःशुल्क चिकित्सा शिविर से 22 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

1 min read

 

*तपोवन, टिहरी गढ़वाल

स्वामी समर्पण आश्रम, घुग्तानी मल्लि, तपोवन द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 25 क्षेत्रवासियों एवं विदेशी साधकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया।

 

आश्रम के संस्थापक परम पूज्य स्वामी समर्पणानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में वर्ष 2017 से क्षेत्र में निरंतर निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इस बार के शिविर में रूस से आए साधकों सहित कई विदेशी नागरिकों ने भी भाग लिया।

 

शिविर में डॉ. प्रदीप एवं डॉ. चंद्र किशोर ने सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया।

 

इस अवसर पर आश्रम की योगाचार्या अनामिका योगिनी ने उपस्थित लोगों को रोग निवारण हेतु विशेष योग विधियों का अभ्यास कराया तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

*नियमित शिविर की जानकारी:*

यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक स्वामी समर्पण आश्रम, घुग्तानी मल्लि, तपोवन में आयोजित किया जाता है।

 

सेवा कार्य में स्वामी शंकराचार्य, पं. पुरुषोत्तम, कपिल देव, गीता देवी, दिनेश सिंह, हरीश, भगवान पुंडरी, राजेन्द्र सिंह नेगी एवं अनामिका देवी योगिनी का सक्रिय सहयोग रहा।

Breaking News