JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

एडीएम ने किया राजकीय आईटीआई मुनिकीरेती का आकस्मिक निरीक्षण*

1 min read

 

टिहरी गढ़वाल, 13 मई, 2026 (सू.वि.)

 

 

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा कल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुनिकीरेती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया।

 

निरीक्षण के समय कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा था, जिसपर प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि संस्थान का निर्धारित समय पूर्ण हो चुका है। संस्थान में वर्तमान में सिलाई-कढ़ाई एवं इलेक्ट्रिकल ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें कुल 29 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

 

प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि वर्तमान में संस्थान उत्तरप्रदेश उपभोक्ता संघ के जर्जर भवन में संचालित किया जा रहा है। इस पर उन्होंने संस्थान हेतु स्थायी भूमि एवं भवन उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी।

 

साथ ही छात्रों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था हेतु टीएचडीसी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से सीएसआर मद के अंतर्गत सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया। जिस पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा संबंधित विषयों पर आवश्यक पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए गए।

 

Breaking News