JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

टिहरी जिले की 40 शाखाओं में अव्वल: डीसीबी ढालवाला ने 2.23 करोड़ का मुनाफा कर रचा इतिहास।

1 min read

 

*उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और मेहनत से जिले में नंबर वन बनी डीसीबी ढालवाला शाखा*

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, ढालवाला शाखा ने टिहरी गढ़वाल जिले की 40 शाखाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि शाखा प्रबंधक प्रदीप उनियाल की कार्यशैली, लगन और मेहनत का प्रतिफल है, जिसके कारण ढालवाला शाखा ने नई ऊंचाइयाँ हासिल की हैं।

 

शाखा प्रबंधक प्रदीप उनियाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ढालवाला शाखा ने ₹2 करोड़ 23 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 में शाखा का लाभ ₹1 करोड़ 95 लाख था, जो इस वर्ष बढ़कर ₹2 करोड़ 23 लाख हो गया।

शाखा प्रबंधक प्रदीप उनियाल ने इस सफलता का श्रेय बैंक के महाप्रबंधक और पूर्व अध्यक्ष को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो पाई। साथ ही उन्होंने शाखा के समस्त स्टाफ की मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनकी लगन के कारण ही शाखा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

 

 

Breaking News