JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के ऋषिकेश आगमन पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

1 min read

 

ऋषिकेश, रायवाला : 12 मई 2026

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ जी के ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल एवं श्री धनखड़ के मध्य विभिन्न सामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी एक अनुभवी, कर्मठ एवं जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। उनका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।

 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी श्री धनखड़ का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

You may have missed

Breaking News