JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सड़क हादसे में घायल गढ़ी निवासी सरदार गुरप्रीत सिंह एवं ग्राम असेना निवासी मनीष बिष्ट का हालचाल जानने हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश स्थित उप जिला चिकित्सालय पहुंचे।

1 min read

 

ऋषिकेश : 8 मई 2026

 

काली की ढाल क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल गढ़ी निवासी सरदार गुरप्रीत सिंह एवं ग्राम असेना निवासी मनीष बिष्ट का हालचाल जानने हेतु ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश स्थित उप जिला चिकित्सालय पहुंचे।

 

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने दोनों घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मरीजों को समुचित देखभाल प्रदान की जाए।

 

डॉ. अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का भी हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

You may have missed

Breaking News