ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आईडीपीएल चौकी इंचार्ज विवेक राठी के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
1 min read

ऋषिकेश : 3 मई 2026
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आईडीपीएल चौकी इंचार्ज विवेक राठी के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के अवैध व्यापार पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाया जाए तथा प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए।
डॉ. अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को जनसहभागिता बढ़ाने और लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
