स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है :प्रेमचंद अग्रवाल
1 min read

ऋषिकेश: 12 अप्रैल 2026
स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
डॉ. अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले जी ने अपनी मधुर एवं बहुआयामी आवाज़ से न केवल भारतीय संगीत को समृद्ध किया, बल्कि देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके द्वारा गाए गए हजारों गीत आज भी संगीत प्रेमियों के हृदय में बसे हुए हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आशा भोसले जी का जीवन संगीत के प्रति समर्पण, साधना और उत्कृष्टता का अद्भुत उदाहरण है। उनका जाना कला एवं संस्कृति की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
डॉ. अग्रवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
