April 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त किया।

1 min read

 

*सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती- ढालवाला की मासिक बैठक पेंशनर्स भवन ढालवाला में संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में व सचिव भगवतीप्रसाद उनियाल के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यों के द्वारा गोल्डन कार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार से मांग की गयी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौहान ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि गोल्डन कार्ड की अस्पतालों के द्वारा उपेक्षित करने पर पेंशनरों में गहरा आक्रोश है उन्होंने कहा कि संगठन की प्रबल मांग है।कि प्रदेश के सभी छोटे-बडे अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की योजना को कडाई से लागू कराया जाय। बैठक में नये सदस्यों जितेंद्रसिंह कण्डारी, ध्यान सिंह सजवाण,जसवंती तोमर एवं धीरजबाला शर्मा के द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

बैठक में शीला रतूडी,उमा डियूण्डी,राधारानी बिष्ट,कुसुम बिजल्वाण,लक्ष्मीबिष्ट,महालक्ष्मी बिजल्वाण,खुशहालसिंह राणा, हृदयराम सेमवाल, देवेंद्रदत्त जोशी,शिवदयाल उनियाल, जयपालसिंह नेगी,गोपाल दत्त खण्डूडी,विशाल मणि पैन्यूली, भोलासिह बिष्ट,शक्तिप्रसाद सेमल्टी,सत्येन्द्रसिंह रावत, मोहनसिंह रावत,प्रेमबहादुर थापा,रमेशचंद्र रतूडी, अनंतराम  बिजल्वाण, कैलाशचन्द्र पैन्यूली भगवानसिंह राणा,बलवीरसिंह पंवार,शंकरदत्त पैन्यूली,कृष्ण कुमार वर्मा,ज्योति कुकरेती,पदम सिंह बिष्ट,पूर्णानंद बहुगुणा, श्रीओम शर्मा,पुरूषोत्तम थपलियाल,ओम प्रकाश थपलियाल,कानसिंह पुंडीर, गोरासिंह पोखरियाल,कैलाश नाथ गोस्वामीआदि उपास्थित थे।*

You may have missed

Breaking News