March 19, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर हिन्दू नवसवंत्सर सहित नवरात्रि शुभारम्भ की धूम 

1 min read

 

मुनि की रेती, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के चतुर्थ दिवस ब्रह्ममूर्त में गणेश स्तुति ,हवन, यज्ञ के बाद हिन्दू सनातन धर्म के नवसवंत सहित नवरात्रि उत्सव पर योगाचार्यो ओर योग साधकों ने परस्पर एक दूसरे को बधाई देकर परम्परा के अनुसार महाउत्सव मनाकर गुलाब के फूलों की वर्षा कर विश्व ओर राष्ट्र, प्रदेश की सुख, समर्ध्दि की कामना की। इस अवसर पर निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन ने योग साधकों का उत्साह देखकर खुशी जाहिर कर उन्हें हिन्दू नववर्ष के साथ माँ सिध्दि दात्री नवरात्रि पर्व की शुभकामनाये सहित बधाई प्रेषित की।

आज योग सेशन की शुरुवात भव्यता ओर दिव्यता हिन्दू सत्य सनातन परम्परा के साथ योगाचार्यो ओर योग साधकों ने नव्यता प्रदान कर गुरु ,शिष्य परम्परा पर पुष्प वर्षा कर उत्सव मनाकर विश्व कल्याण की प्रार्थना कर विश्व मे चल रहे महाविनाशक युध्द को रोकने और समस्त प्राणिमात्र में शान्ति का वास हो। योग गुरु स्वामी अखण्डानन्द जी ने कुण्डली योग, आर्ट ऑफ लिविंग के योगगुरु ने सुदर्शन क्रिया, जितानन्द जी ने अदभुत, अकल्पनीय , कठिन योग और प्राणायाम की जानकारी दी।आज योग महोत्सव में देश विदेश से आये मेहमानों को हैरिटेज वाक के साथ बीटल्स आश्रम में यौगिक रहस्यों का ज्ञान और ध्यान के गुर बताए गए।

।ऋषिकेश में वर्षों से अपने योग क्रियाओं की अलख जगाने वाली अयंगर योग साधिका उषा माता ने शाररिक योग की क्रिया को योग साधकों को परिचय कराया, कांसेप्ट ऑफ पंच्चकोश एंड मेडिशियेशन के बारे में डॉ ओम नारायण तिवाड़ी डीन एस जी आर आर,योग और मेंटल हैल्थ पर योगी जयदेवन,आर्यवेद पर डॉ अमृत राज,योग साधना का महत्व डॉ योगी महेश, हसीबा, खेलिवा, धरिबा ध्यानम ओशो योगिराज बोधि वर्धमान, जीवन मे योग का महत्व डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, योग निंद्रा योगी अजय राणा सहित भारतीय क्रिकेटर स्नेहा राणा ने जीवन मे आगे बढ़ने और मानसिक तनाव से कैसे निजात पा सकते हैअपने अनुभव साझा किए।इस अवसर पर निखिल सकलानी ने अपने साज ओर आवाज का जादू बिखेरा जबकि राजीव ठाकुर ने कॉमेडी शो से योगाचार्यो ओर योगसाधको सहित आयोजन समिति के लोगो को मानसिक अवसाद से दूर रहकर हंसाने का कार्य किया।शाम गङ्गा आरती कार्यक्रम के बाद केशवाम बैंड ने अपने स्वरों ओर सप्त स्वरों का जादू बिखेरा।

आज के इस आयोजन को सफल बनाने में महाप्रबंधक प्रशासन लक्ष्मी राज चौहान, राजेन्द्र ढोंडियाल, सर्वजीत सिंह, रमेश बिष्ट, दीपक रावत,विजय नेगी, हरीश शाह, धर्मेंद सहित निगम आयोजन समिति से जुड़े कई जन मौजूद रहे।

Breaking News