April 13, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

श्री साँई सेवा समिति ऋषिकेश ने धूमधाम के साथ फूलों की होली का आयोजन किया

1 min read


ऋषिकेश, श्री साँई धाम ऋषिकेश परशुराम मार्ग पर साँई मन्दिर में भव्य फूलों की होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर साँई भजन संध्या का आयोजन सहित हास्य परिहास के साथ रंगों की होली मनाई गई।
होली उत्सव की शुरुवात बाबा के भक्तों ने फूलों की होली के साथ हांडी भोग के साथ शुरू हुआ है साँई भक्त सुरेश उर्फ टीटू, साजन ,अशोक थापा ,सजंय कपूर आदि ने साँई बाबा, प्रेम के अवतार कृष्ण के भजन गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस अवसर पर बाबा के दरबार मे कुन्तलों फूलों की वर्षा बाबा ओर उनके भक्तों में की गई।

नगर विधायक प्रेमचन्द्र अग्रवाल, मेयर शम्भू पासवान,मुनि की रेती की नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, जयेंद्र रमोला, सजंय शास्त्री, कैप्टन के एस राणा, सीनियर एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा, अमित उत्पल, सुमरिन उत्पल शिव कुमार गौतम,वेद प्रकाश ढींगरा, ओम प्रकाश मुल्तानी,दिनेश शर्मा, सजंय चौहान, सुनील कुमार रावल, राजेंद्र चौहान,के के शर्मा , प्रमोद थापा , सन्दीप त्यागी,अनिता थापा, संगीता शर्मा,सारिका त्यागी, ऋतिका त्यागी, रिद्धि त्यागी, राजकुमार, पूजा, शालू,कनिष्का, बलदेव सपरा,सहित अनेक साँई भक्त की मौजूदगी में छेदरवाला के अनेक साँई भक्तों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन बाबा की हंडिया भोग के वितरण के साथ सम्पन्न हुयी।

You may have missed

Breaking News