February 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सहकारिता मेले के चौथे दिन योगाभ्यास से शुरुआत, 73 लाख के ऋण चैक वितरित

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 25 फरवरी, 2026

“नंदा की छैली मैदान में ‘सहकारिता मेला’ का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण और ईको टूरिज्म पर विशेष फोकस”

“आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक स्टॉलों पर 172 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मेला”

संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा वर्ष-2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में सहकारिता आन्दोलन को मजबूत किये जाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य में भी सहकारिता आन्दोलन को जन-जन तक पहुँचाने के लिये सहकारिता विभाग, टिहरी एवं टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में जनपद टिहरी के बादशाहीथील स्थित नंदा की छैली (बंगाचली) खेल मैदान में एक सप्ताह (दिनांक 20.02.2026 से 26.02.2026) तक “पर्यावरण संरक्षण एवं ईको टूरिज्म” थीम पर ‘सहकारिता मेला’ आयोजित किया गया।

इस सहकारिता मेले के चौथे दिन सभी उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रातः 8:00 बजे योगाभ्यास कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मेले में विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद रतूडी, वरिष्ठ सहकार द्वारा की गयी।

साथ ही मेले में सुभाष रमोला, निवर्तमान अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक टिहरी, उदय रावत, वरिष्ठ सहकार सहित अनेक अति विशिष्ट अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। मेले में उपस्थित सभी माननीय अतिथियों का नरेन्द्रपाल सिंह चौहान, जिला सहायक निबन्धक, आनन्द सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी, लक्ष्मण सिंह युटोला, अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं चिराग विष्ट, उपमहाप्रबन्धक एवं भुपेन्द्र सिंह, उपमहाप्रवन्धक, जिला सहकारी बैंक टिहरी द्वारा स्वागत किया गया।

मेले में स्थापित विभागीय स्टॉलों में से आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 62 मरीजों का स्वास्थ्य उपचार एवं होम्योपैथिक विभाग, बौराड़ी, नई टिहरी द्वारा 110 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। सहकारिता मेले में रोहित चौहान, अंजली खरे एवं सूरज शाह द्वारा रंगारंग कार्यक्रम (जौनसारी, कुमाऊनी एवं गढ़वाली गीत) प्रस्तुत कर मेले में उपस्थित लोगों मनोरंजन किया।

बैंक एवं बैंक से सम्बद्ध बहु० प्रा०कृ०ऋण सहकारी समितियों के माध्यम से पं० दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजनान्तर्गत व्यक्तिगत लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूहों सहित कुल 71 लाभार्थियों को 73.00 लाख रूपये के चैक वितरित किये गये तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा-पेटिंग एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्तीर्ण एल०सी०एम० ब्राईट स्कॉलर्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं एवं सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

सहकारिता विभाग से जिला सहायक निबंधक नरेन्द्रपाल सिंह चौहान, सचिव/महाप्रबन्धक, जिला सहकारी बैंक टिहरी राहुल गैरोला द्वारा एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले सहकारिता मेले का सभी विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से सफल संचालन किया जा रहा है।

 

Breaking News