February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सन्त निरंकारी सद्गुरु हरदेव सिंह जयन्ती पर अमृत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन कार्यक्रम बिथ्यानी यमकेश्वर में सम्पन्न

1 min read

 

यमकेश्वर,सन्त निरंकारी मिशन बिथ्यानी ब्रांच यमकेश्वर ने सद्गुरु हरदेव सिंह जी के जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुये अमृत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के रूप में गाँव के परिसर, जलाशयों,वृक्षों के आस पास स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर यादगार रूप में मनाया।इस अवसर पर सन्त निरंकारी मिशन के मुखी बी एम जुयाल ने कहा कि गुरुकृपा प्राप्त होना दुर्लभ है जो सन्तो की संगति से अर्जित की जा सकती है।

जुयाल ने कहा कि बाबा हरदेव की संगत का प्रभाव ये है कि आपके सम्मुख ये दास भी गुरु प्रसाद से कुछ कहने योग्य बन पाया है।उनका असीम आशीर्वाद आप सब को प्राप्त हो चरणदास इसकी प्रार्थना करता है।इस बार उनकी जयंती पर पूरे भारत वर्ष में अमृत जल, स्वच्छ मन कार्यक्रम को मिशन ने आगे बढ़ाने का कार्य किया है जिसके तहत आज आपने अपने सद्गुरु को याद कर अपना अमूल्य समय स्वच्छता कार्यक्रम में अर्पित किया है जिसके लिये आपका आभारी हूं।गुरु की कृपा आप सब को प्राप्त हो ।उन्होंने कहा कि स्वच्छता बहुत जरूरी है और गाँव, गली, शहर हर प्रकार से स्वच्छ, पर्यावरण की दृष्टि से सम्पन्न हो तभी स्वच्छ आक्सीजन शरीर को मिलेगा और फिर तन और मन सुरक्षित होगा।कूड़े का निस्तारण भी वैज्ञानिक तरीके से जो प्रकृति ओर मानव के हित मे हो इसका पालन करे।किसी भी प्रकार से कूड़े को आग लगाकर अपने जीवन को जोखिम में ना डाले।

इस कार्यक्रम में आज निरंकारी मिशन ने कई बैग कूड़ा एकत्र कर उसके निस्तारण को करने के लिये अपने उच्च शीर्ष जनो से बातचीत कर समुचित तरीके से निस्तारण करने की रणनीति बनाई है।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जयपाल सिंह,दिनेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष कोमल सिंह,पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी,सपना,कमला देवी,धर्मवीर सिंह,भूपेंद्र सिंह चौहान,विक्रम सिंह,महावीर सिंह, गणेश,विमला रावत,, सँवारी नेगी,रमेश,रूपेंद्र, गुलाब सिंह, बसंती देवी, सुमा देवी आदि मौजूद रही।इस अवसर पर बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर फल वितरण कार्यक्रम चलाया गया।

Breaking News