April 13, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी ने आयुष विंग का किया उद्घाटन, आमजन को मिलेंगी पंचकर्म व योग आधारित उपचार सुविधाएं”

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 19 फरवरी, 2026

 

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को आयुष विंग, जिला चिकित्सालय, बौराड़ी, जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला योजना के अंतर्गत कराए गए मरम्मत कार्य के पश्चात जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आयुष विंग का उद्घाटन किया गया।

 

उद्घाटन के उपरांत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ सुभाष चंद द्वारा अवगत कराया गया कि आयुष विंग में आम जनमानस हेतु विभिन्न आयुर्वेदिक, पंचकर्म एवं योग आधारित उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं में प्रमुख रूप से सर्वांग स्वेद, नाड़ी स्वेद, बालुका स्वेद, जलौका अवचारण, रक्त मोक्षण, स्नेहन, अक्षितर्पण, शिरोधारा, कटि बस्ती, जानू बस्ती, नस्य, कर्ण पूरण, मर्म चिकित्सा, ईसीजी, क्षार सूत्र, योग, आश्च्योतन एवं विडालक जैसी महत्वपूर्ण उपचार सेवाएं शामिल हैं।

 

जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम से लाभ प्राप्त किया गया तथा उन्होंने जनपदवासियों से आयुष पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ लेने का आह्वान किया। आयुष विंग में उपलब्ध इन सुविधाओं से क्षेत्र की आम जनता को सुलभ, प्रभावी एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यबीर रावत, डॉ. सिद्धि मिश्रा, चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद रावत, मुख्य फार्मेसी अधिकारी बी.पी. बडोनी, मनोज धिरवाण, फार्मेसी अधिकारी मनोज राणा, पंचकर्म सहायक रजनी सेमवाल, विकास बिजल्वाण, योग सहायक वैशाली जुयाल, रघुवीर सिंह गुसाईं, सरिता खरोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

You may have missed

Breaking News